Muzaffarnagar News: दुर्गाष्टमी पर कन्या पूजन कर खोले व्रत
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 20 -- Muzaffarnagar News: जानसठ। दुर्गाष्टमी पर रविवार को कस्बे में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर घरों में कन्या पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं को भोजन कराकर उपहार भेंट किए और इसके बाद अपने व्रत खोले। अष्टमी के अवसर पर सुबह से ही महिलाएं कन्या पूजन की तैयारियों में जुट गई थीं। कन्याओं को भोजन कराकर उनका आशीर्वाद लिया गया। इसके बाद श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन करने पहुंचे। मोहल्ला मिश्राण स्थित देवी मंदिर सहित कस्बे के अन्य मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मंदिरों में आरती कर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। यह भी पढ़ें- Shamli News: दुर्गा अष्टमी पर कन्या पूजन कर कंजको को जिमाया इस दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.