मुजफ्फर नगर, नवम्बर 7 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर नुमाइश ग्राउंड में शुक्रवार को दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग एवं नींव शक्ति संस्था के संयुक्त तत्वावधान में हुनर हाट-दीपावली मेले का आयोजन किया। मेले में दिव्यांगजनों द्वारा स्वयं तैयार किए गए हस्तशिल्प, आकर्षक कलाकृतियां, मिट्टी के दीपक, मोमबत्तियां और विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने किया। इस दौरान विभिन्न संस्थाओं की ओर से 25 स्टॉल लगाए गए।राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने मेले में लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर दिव्यांगजनों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को देखा। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों ने अपनी प्रतिभा और हुनर से यह साबित किया है कि वे किसी से कम नहीं हैं। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: दिव्य...