मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर जानसठ थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में निधन होने पर दिवंगत दरोगा अरुण चाहर को याद करते हुए सर्राफा एसोसिएशन के व्यापारियों ने शाम के समय कैंडल मार्च निकाला। शिवचौक पर व्यापारियों व पुलिसकर्मियों ने दिवंगत दरोगा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्वाजंलि दी।शनिवार देर रात सरकारी कार्य से वापस लौट रहे स्टेडियम चौकी इंचार्ज अरुण चाहर की कार ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गयी थी। हादसे में उनका निधन हो गया। रविवार सुबह उनके पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन में अंतिम सलामी दी गयी। रविवार शाम सर्राफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पवन वर्मा ने नेतृत्व में सर्राफा चौक से दिवंगत दरोगा की याद में कैंडल मार्च निकाला गया। व्यापारी हाथों में कैंडल लेकर शिवचौक पर पहुंचे। यहां शहर कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार शर्म...