Muzaffarnagar News: दिवंगत होमगार्ड के परिजनों को 40 लाख का बीमा चेक सुपुर्द
मुजफ्फर नगर, अगस्त 26 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सड़क दुर्घटना में दिवंगत होमगार्ड स्व. अर्जुन के परिवार को पंजाब नेशनल बैंक के माध्यम से 40 लाख रुपये की बीमा धनराशि का चेक प्रदान किया। स्व. अर्जुन का वेतन खाता पीएनबी में था, जिसके तहत असामयिक निधन पर यह बीमा लाभ मिला है। चेक उनकी माता मौसम देवी को सौंपा गया। डीएम ने परिजनों को धनराशि का सदुपयोग करने की सलाह दी तथा बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसमें से 20 लाख रुपये दिवंगत की पुत्री के नाम से फिक्स डिपॉजिट कराना सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर पीएनबी के मंडल प्रमुख राजिंदर पाल, उप मंडल प्रमुख आर.एल. दास और जिला कमांडेंट होमगार्ड्स अंकिता श्रीवास्तव उपस्थित रहीं। यह भी पढ़ें- बीमा योजना से मृतका के परिजनों को मिली दो लाख की सहायता
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.