मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। मीरापुर क्षेत्र में रविवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में काली घटाएं छाने से दिन में ही अंधेरा छा गया। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से कई खेतों में धान की खड़ी फसल गिर गई। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई। वहीं, अंधेरा और बारिश होने के कारण वाहन चालकों को दिन में ही लाइट जलाकर चलना पड़ा। रविवार सुबह क्षेत्र में तेज धूप निकली हुई थी, लेकिन दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अचानक तेज हवाएं चलने लगीं। कुछ ही देर में आसमान काली घटाओं से घिर गया और दिन में शाम जैसा नजारा हो गया। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: आंधी-बारिश से खेतों में बिछी फसलें, किसानों के अरमानों पर फिरा पानी सड़कों पर चलने वाले वाहन चालकों को लाइट जलानी पड़ी। बारिश और कम दृश्यता के कारण वाहन धीमी गति से चलते नजर आए। सम में...