Muzaffarnagar News: दहेज में बुलेट की मांग और शराबी दूल्हे के हंगामे से टूटी शादी, बिना दुल्हन लौटी बारात
मुजफ्फर नगर, जुलाई 7 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र के गांव टांडा माजरा में सोमवार को एक शादी उस समय टूट गई, जब दूल्हे पर शराब के नशे में धुत होकर दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करने और हंगामा करने का आरोप लगा। हालात बिगड़ने पर लड़की पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया और बारात को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार फुगाना थाना क्षेत्र के गांव डूंगर निवासी मांगेराम का पुत्र शिवम बारात लेकर टांडा माजरा पहुंचा था। आरोप है कि जयमाला से पहले ही दूल्हा नशे में था और दहेज में बुलेट न मिलने पर उसने शादी स्थल पर हंगामा शुरू कर दिया। लड़की पक्ष ने दूल्हे की नशे की हालत का वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।दूल्हे की मांग और हंगामा लड़की के पिता शरदामल का आरोप है कि उन्होंने शादी की तैयारियों पर करीब सात लाख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.