मुजफ्फर नगर, सितम्बर 16 -- Muzaffarnagar News: बुधवार से शुरू हुए जैन धर्म के दशलक्षण पर्व के प्रथम दिन नगर के समस्त जैन मंदिरों में जैन श्रावक, श्राविकाओं ने उत्तम क्षमा धर्म की पूजा की। श्राी दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना में प्रात:काल की बेला में सैकड़ों भक्तों द्वारा सर्व प्रथम भगवान पार्श्वनाथ जी का नित्य नियम पूजन,अभिषेक, प्रक्षालन किया गया। उसके बाद विश्व शांति के लिए शांति धारा की गई। भगवान का प्रथम अभिषेक व शांतिधारा करने का सौभाग्य उमंग जैन को प्राप्त हुआ। इसके बाद सभी श्रावक श्राविकाओं ने भगवान के सम्मुख अष्ट द्रव्य से पूजा अर्चना की। इसी प्रकार नगर के सभी जैन मंदिरों में प्रेमपुरी, जैन नगर, अम्बा विहार, रेनबोविहार, अब्बूपुरा, नई मंडी, मुनीम कॉलोनी, जैन मिलन विहार सुरेंद्र नगर में उत्तम क्षमा धर्म को बहुत ही भक्ति भाव से मनाया...