मुजफ्फर नगर, जुलाई 2 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एसोसिएशन मुजफ्फरनगर द्वारा भोपा रोड स्थित सभागार में शैक्षणिक कार्यशाला एवं सम्मान समारोह हुआ। कार्यक्रम में जनपद में नवनियुक्त हुए औषधि निरीक्षक देशबंधु विमल का कैमिस्ट एसोसिएशन का स्वागत और शामली स्थानांतरित हुए औषधि निरीक्षक पवन शाक्य को सम्मानित कर विदाई दी।समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद आयोजित शैक्षणिक कार्यशाला में दवा व्यापार से जुड़े कई महत्वपूर्ण और तकनीकी विषयों पर विस्तार से मंथन किया। कार्यशाला के दौरान दवा व्यवसाय से संबंधित नवीन नियमों, औषधियों की गुणवत्ता बनाए रखने, लाइसेंसिंग प्रक्रियाओं, विभागीय दिशा-निर्देशों तथा दवा व्यापारियों एवं औषधि विभाग के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने जैसे गंभीर बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ।...