मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarnagar News: राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने भगवान दक्ष प्रजापति चौक के निर्माण की मांग को लेकर शीघ्र ही शांतिपूर्ण अनशन पर बैठने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2010 से लेकर 2026 यानी पिछले 16 वर्षों से सांसदों, विधायकों, जिलाधिकारियों और नगर पालिका अधिकारियों के समक्ष यह मांग लगातार उठाई जाती रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया है। महासंघ ने स्पष्ट किया है कि अब अनिश्चितकालीन प्रतीक्षा करना उचित नहीं है, इसलिए प्रशासन को निश्चित तिथि और समय की सूचना देकर शीघ्र ही शांतिपूर्ण अनशन शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर भूपेन्द्र सिंह प्रजापति, विशु प्रजापति, सत्यवीर सिंह प्रजापति, नरेन्द्र सिंह, नीरज कुमार प्रजापति, रामशरण, देवेन्द्र, सत्येन्द्र, रवि किशन, फू...