मुजफ्फर नगर, सितम्बर 30 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। गांव तुल्हेड़ी निवासी साजिद ने मीरापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पड़ोसी आफताब, सद्दाम, अकील व समीर ने मकान की दीवार से सटाकर खोर बनाई हुई है। जिस कारण उसके मकान में सीलन आई हुई है तथा उसका करीब 10 कुंतल गेहूं खराब हो गया है। आरोप है कि पीड़ित ने बीते 23 सितंबर को उक्त लोगो से खोर हटाने को कहा तो आरोपियों ने उसे गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा जब उसकी पत्नी उसे बचाने आई, तो आरोपियों ने उसे भी घर से खींचकर उसकी भी लाठी-डंडों से पिटाई की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...