मुजफ्फर नगर, जुलाई 31 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। कासमपुर खोला में आषाढ़ मास की चतुर्दशी एवं पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय ऐतिहासिक दंगल का बुधवार को भव्य समापन हुआ। पिछले 65 वर्षों से चले आ रहे परंपरागत दंगल में दूसरे दिन भी महिला पहलवानों समेत सैकड़ों पहलवानों ने अखाड़े में उतरकर अपने दमखम से कुश्ती का शानदार प्रदर्शन किया। दूसरे दिन के दंगल का मुख्य अथिति वरिष्ठ भाजपा नेता अमित राठी ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर व फीता काटकर शुरू कराया। कासमपुरखोला में आयोजित ऐतिहासिक दंगल के समापन समारोह में मुख्य अथिति वरिष्ठ भाजपा नेता अमित राठी, राष्ट्रीय गुर्जर महासभा के अध्यक्ष रवींद्र गुर्जर, कुश्ती कोच धर्मदेव भाटी (मुरादाबाद), वरिष्ठ पहलवान करतार सिंह लदावली (मुरादाबाद) तथा बीआईटी चौकी प्रभारी भूपेंद्र चौधरी मौजूद रहे। मुख्य अथिति अमित...