Muzaffarnagar News: त्योहारी सीजन में शहर जाम, बाजारों में रेंगते रहे वाहन
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarnagar News: त्योहारी सीजन शुरू होते ही शहर की यातायात व्यवस्था चरमराने लगी है। सोमवार को बाजार खुलते ही खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी तो सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक शहर के प्रमुख चौराहों और बाजारों में जाम की स्थिति बनी रही। दोपहिया वाहनों और ई-रिक्शा की लंबी कतारों के बीच चार पहिया वाहन भी बाजारों में घूमते नजर आए। इससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम खुलवाने के लिए यातायात पुलिसकर्मी लगातार मशक्कत करते रहे, लेकिन वाहनों के बढ़ते दबाव के आगे व्यवस्था बेबस नजर आई। सोमवार को सुबह 11 बजे बाजारों में दुकानें खुलनी शुरू हुईं तो खरीदारी के लिए महिलाओं और पुरुषों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके साथ ही सड़कों पर वाहनों की संख्या भी बढ़ने लगी। शिव चौक, भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.