मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 19 -- Muzaffarnagar News: खतौली। बुआड़ा रोड स्थित एक फार्म हाउस में त्यागी ब्राह्मण समाज उत्थान समिति की ओर से आयोजित वार्षिक सम्मान समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कारों और सामाजिक एकजुटता के साथ राजनीतिक भागीदारी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। समारोह की अध्यक्षता डॉ. जयवर्धन त्यागी ने तथा संचालन डॉ. नरेंद्र त्यागी ने किया। मुख्य अतिथि डॉ. वेद प्रकाश त्यागी रहे। इस दौरान अतिथियों ने समाज को संदेश देती एक पुस्तक का विमोचन भी किया। वक्ताओं ने युवाओं को शिक्षित, संस्कारी और संगठित होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर अनिल त्यागी, प्रेमचंद त्यागी, ममता त्यागी और डॉ. एनके त्यागी सहित समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...