Muzaffarnagar News: तेज आंधी में छत से गिरी युवती, हालत गंभीर
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarnagar News: मोरना। रविवार शाम तेज आंधी-तूफान और बारिश के दौरान कस्बा भोकरहेड़ी में एक युवती छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे एंबुलेंस की सहायता से भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला कलालान निवासी बबलू की 17 वर्षीय पुत्री वंशिका छत पर सूख रहे कपड़े उतारने गई थी। इसी दौरान अचानक तेज आंधी आ गई। तेज हवा के कारण संतुलन बिगड़ने से वंशिका छत से नीचे गिर गई। उसकी चीख-पुकार सुनकर परिजन दौड़ पड़े। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस द्वारा घायल को भोपा सीएचसी पर लाया गया। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: ऊंचाई से गिरी महिला, रेफर गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.