मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 11 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। गांव हरियाखेड़ा के जंगल में तेंदुआ दिखने की सूचना से ग्रामीणों में भारी दहशत फैल गई है। शुक्रवार सुबह एक महिला और दो ग्रामीणों द्वारा तेंदुआ देखने का दावा करने के बाद शनिवार को जंगल में पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। लोग अकेले खेत जाने से बच रहे हैं और लाठी-डंडों के साथ समूह में चारा लेने जा रहे हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को जंगल में बड़े और छोटे पंजों के निशान मिले हैं, जिससे तेंदुए के साथ शावकों के होने की भी आशंका जताई जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर धार्मिक स्थलों से ऐलान करवाकर ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...