Muzaffarnagar News: तीर्थ नगरी की आबादी में घुसा मगरमच्छ, फैली दहशत
मुजफ्फर नगर, अगस्त 23 -- Muzaffarnagar News: मोरना।तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में पंजाबी कॉलोनी में स्थित आशापूरन गुरुद्वारा साहिब के पास रविवार दोपहर बाद ग्रामीणों ने एक मगरमच्छ को मार्ग पर हो रहे जलभराव के बीच देखा। मगरमच्छ को देखकर महिला व बच्चों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई। वहीं मगरमच्छ घण्टो के बाद मगरमच्छ जंगल की ओर चला गया। कॉलोनी निवासी व भाकियू नेता सरदार अमीर सिंह व सरदार पलविंदर सिंह ने बताया की वन विभाग को सूचना दी गयी तथा मगरमच्छ को पकड़वाने की मांग की। मोरना रेंज के क्षेत्राधिकारी रविकांत ने बताया कि शुकतीर्थ सुरक्षित वन्य जीव अभ्यारण क्षेत्र में आता है यहां जंगली जानवरों के हैबिटेट हैं मगरमच्छ की तलाश की जा रही है।शाम के समय अंधेरा होने के कारण सोमवार की सुबह रेस्क्यू किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.