Muzaffarnagar News: तीन नलकूपों से हजारों का सामान चोरी
मुजफ्फर नगर, अगस्त 23 -- Muzaffarnagar News: रामराज। हाशमपुर गांव के जंगल में चोरों ने तीन नलकूपों में कुंबल कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से किसानों में पुलिस के प्रति रोष है। रामराज थानाक्षेत्र के गांव हाशमपुर निवासी किसान यशवीर पुत्र धर्मबीर के गांव के निकट जंगल मे कृषि फार्म पर दो नलकूप व राजबीर पुत्र हुकम सिंह के कृषि फार्म पर एक नलकूप बना हुआ है। शनिवार देर रात्रि चोरों ने उनके तीन नलकूप में कुंबल कर केबल, मोटर, स्टार्टर और अन्य सामान ले गए। किसान सुबह कृषि फर्म पर गए तो उन्हें चोरी का पता लगा। भाकियू टिकैत के ब्लॉक सचिव अशोक तोमर ने पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.