मुजफ्फर नगर, जुलाई 8 -- Muzaffarnagar News: छपार। गांव सिम्भालकी में चोर तीन टयूबवेलों से हजारों का सामान चोरी कर ले गए। क्षेत्र के गांव सिम्भालकी में किसान विनोद पुत्र बिशम्भर की टयूबवेल पर सोमवार देर रात में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर स्टार्ट, केबिल, कट आउट व मोटर आदि सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा चोरों ने पडोसी किसान सुरेन्द्र की टयूबवैल से लोहे की डलेवरी, किसान ब्रिरम सिंह की टयूबवैल से पाइपलाइन का सामान भी चोरी कर ले गए। मंगलवार को खेत पर पहुंचे किसानों को चोरी की जानकारी हुई। सूचना पाकर पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पीडित किसानों ने पुलिस से शिकायत की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...