Muzaffarnagar News: तिरंगा हमारी आन, बान और शान : कपिल देव अग्रवाल
मुजफ्फर नगर, अगस्त 13 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के लिए मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं स्थानीय विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा की अगुवाई की और नागरिकों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर संबोधन के दौरान राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा केवल एक राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि प्रत्येक भारतीय के सम्मान, बलिदान और राष्ट्रभक्ति की पहचान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान ने इस भावना को जन-जन तक पहुंचाया है। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.