Muzaffarnagar News: तार काटकर ट्रांसफार्मर से सामान चोरी
मुजफ्फर नगर, अगस्त 3 -- Muzaffarnagar News: छपार। विद्युत लाइन के तार काटकर अज्ञात बदमाशों ने किसान की टयूबवैल से ट्रासफार्मर चोरी कर उसमें तोडफोड की। पीडित ने पुलिस से शिकायत की है। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव सादपुर में शनिवार रात में अज्ञात बदमाशों ने किसान राजपाल उर्फ राजवीर सिंह की टयूबवैल पर रखें ट्रासफार्मर को बदमाशों ने नीचे गिरा दिया और तोडफोड करते हुए कीमती सामान तेल व सामान चोरी कर ले गए। रविवार सुबह को ही किसान को चोरी की जानकारी हुई। वहां पर ग्रामीणों की भीड एकत्र हो गई। सूचना पाकर पहुंची रोहाना चौकी पुलिस ने भी घटना की जांच पडताल की। पीडित किसान ने रोहाना चौकी में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध तहरीर दी है। यह भी पढ़ें- Orai News: कोल्ड स्टोरेज में चोरी, ट्रांसफार्मर का कॉपर वायर और जनरेटर की बैटरी ले गए चोर
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.