मुजफ्फर नगर, अगस्त 7 -- Muzaffarnagar News: जानसठ। लगातार हो रही बारिश के चलते तहसील एवं डाक बंगले में बारिश का पानी भर गया वहीं दूसरी ओर नगर पंचायत के बाहर खड़ा एक पेड़ भी सामने खंभे पर जा गिरा। बीती रात से क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है रात्रि में मूसलाधार बारिश होने के चलते आसपास जल भराव की समस्या हो गई है जिसके चलते स्थानीय तहसील परिसर में भी चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है। जिसके चलते तहसील में आने जाने वाले ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय के बाहर रास्ते के बराबर में खड़े एक शीशम का पेड़ दूसरी ओर खड़े खंबे पर जा गिरा जिसके चलते खंबा भी उखड़ गया। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: दो दिन की झमाझम बारिश में डूबे इंतजाम, पानी में बह गए दावे पेड़ गिरने की सूचना पर नगर पंचायत चैय...