मुजफ्फर नगर, जुलाई 18 -- Muzaffarnagar News: खतौली। शनिवार को तहसील के समाधान दिवस में पहुंचे डीएम-एसएसपी ने जनसमस्याएं सुनी। तहसील दिवस में अधिकतर शिकायत जमीन पर कब्जे को लेकर रही। नगर की कई शिकायतों का सालों से समाधान न होने पर अधिकारी ने नगर पालिका ईओं को जमकर हड़काया। 69 शिकायतों में से सात शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। एसडीएम डा. ललित कुमार मिश्रा,तहसीलदार अरविन्द कुमार लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। दोनों अधिकारियों के सामने फरियादी कम नजर आए। हालांकि जैसे ही लोगों को पता चला कि डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय वर्मा भी पहुंचने वाले हैं तो फरयिादयों की तहसील में भीड़ दिखने लगी। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: खतौली तहसील दिवस में डीएम,एसएसपी ने सुनी जनसमस्याएं डीएम को एक महिला ने नगर पालिका ईओं की शिकायत की, कहा कि पिछले करीब दस ...