मुजफ्फर नगर, जुलाई 18 -- Muzaffarnagar News: खतौली। शनिवार को तहसील दिवस पहुंचे आवास विकास कालोनी के लोगों ने हंगामा कर प्रदर्शन किया। बताया कि कालोनी के हजारों लोग पिछले चार सालों से कई बडी समस्यां से जूझ रहे हैं लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होने चेतावनी दी है कि अगर लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो पाया तो इस बार कोई भी चुनाव हो उसका लोग बहिष्कार तो करेगें साथ ही कालोनी से पलायन भी करेगें। लोगों का कहना है कि कालोनी में भरे पानी से मकानों व सड़कों पर जहरीले कीडे़ घुमते नजर आते हैं। बच्चों का स्कूल जाना भी बंद हो गया है। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: तहसील दिवस में डीएम- एसएसपी ने सुनी जनसमस्याएं कई बार नगर पालिका व आवास विकास परिषद के कर्मचारियों को शिकायत कर चुके हैं। शिकायत को लेकर एसडीएम ललित मिश्रा ने नगर पालिका ईओं राजीव ...