Muzaffarnagar News: डॉ. भुजवीर सिंह बने नए सीएमएस, जिला अस्पताल के दो वरिष्ठ चिकित्सक रिलीव
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 30 -- दो वरिष्ठ चिकित्सकों का स्थानांतरण Muzaffarnagar News: जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के बीच शासन से गैर जनपद स्थानांतरण के आदेश के बाद बुधवार को दो वरिष्ठ चिकित्सकों को रिलीव कर दिया गया। इनमें जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. संजय कुमार वर्मा और वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. संजीव गुप्ता शामिल हैं। दोनों चिकित्सकों के जाने के बाद जिला अस्पताल में नए सीएमएस की जिम्मेदारी डॉ. भुजवीर सिंह को सौंपी गई है। उत्तर प्रदेश शासन के चिकित्सा अनुभाग की ओर से अपर निदेशक ग्रेड के चिकित्सकों के स्थानांतरण की सूची जारी की गई थी। इसमें जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर के सीएमएस डॉ. संजय कुमार वर्मा का स्थानांतरण गोरखपुर और लंबे समय से रेडियोलॉजिस्ट के रूप में सेवाएं दे रहे डॉ. संजीव गुप्ता का स्थानांतरण बरेली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.