Muzaffarnagar News: डूबे युवक की तलाश में चलाया सर्च ऑपरेशन
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarnagar News: पुरकाजी। शनिवार को थाना क्षेत्र के ग्राम खाईखेड़ी के 20 वर्षीय युवक लोकेश ने पिता जगदीश की डांट पर गांव कम्हेडा नहर पुल पर चढ़कर नहर में छलांग लगा दी थी। रविवार को एसडीआरएफ की टीम ने नाव लगाकर गोताखोर की मदद से कई घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया नहर में कूदे युवक की तलाश की मगर शाम तक निराशा हाथ लगी। उधर मृतक के परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है और वह नहर पुल पर काफी संख्या मे मौजूद रहे। उधर थाना प्रभारी ने बताया कि कल फिर डूबे हुए युवक की तलाश में एसडीआरएफ की टीम लगाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.