Muzaffarnagar News: डीएवी पीजी कॉलेज में शिक्षक संघ चुनाव संपन्न
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 4 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। डीएवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को शिक्षक संघ कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हुए। चुनाव परिणाम में डॉ. कुलदीप सिंह अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए, जबकि डॉ. सहदेव कुमार ने सचिव पद पर कड़े मुकाबले में जीत हासिल की। डॉ. विष्णु सिंह एवं डॉ. संजीव त्रिपाठी उपाध्यक्ष, डॉ. शैलजा सिंह एवं डॉ. सचिन कुमार सह सचिव तथा डॉ. आशिफ मोहम्मद कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। चुनाव समिति संयोजक प्रो. देवेश त्यागी रहे। विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए शिक्षक हितों और शैक्षणिक विकास के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.