मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 18 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना पोती की शादी की खुशियों के बीच एक दादा की आंखों में आंसू हैं और चेहरे पर बेबसी। जिस रकम को उन्होंने पाई-पाई जोड़कर पोती के हाथ पीले करने के लिए जमा किया था, वही रकम अब उनके लिए सबसे बड़ी परेशानी बन गई है। आगामी 20 नवंबर को पोती की शादी है, लेकिन उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में जमा रकम नहीं मिल रही। शनिवार को हाथ में शादी का कार्ड और शिकायती पत्र लेकर राजकुमार त्यागी संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम उमेश मिश्रा के पास पहुंचे। उन्होंने गुहार लगाई कि साहब, खातों में फंसा पैसा दिला दीजिए, वरना पोती की शादी कैसे होगी?राजकुमार त्यागी ने डीएम को बताया कि उनके, उनकी पत्नी और पुत्रवधू के खातों से कुल 30 लाख 20 हजार रुपये का गबन किया गया है। तीनों खातों का सत्यापन भी हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद उन्...