मुजफ्फर नगर, सितम्बर 1 -- Muzaffarnagar News: डीएम व एसएसपी ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। बैरकों, रसोईघर, सुरक्षा उपकरणों आदि को किया चेक कर बंदियों से वार्ता कर सुविधाओं व समस्याओं की जानकारी ली। सोमवार को डीएम उमेश मिश्रा व एसएसपी संजय कुमार वर्मा द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया। अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के दौरान जिला कारागार में पुरुष व महिला बैरकों, रसोईघर का निरीक्षण करते हुए विशेष सफाई एवं बंदियों को मेन्यू के हिसाब से गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निदेर्ेश दिए। इसके पश्चात अधिकारियों द्वारा पुरुष व महिला बंदियों से जेल में मिलने वाली सुविधाओं एवं उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। तत्पश्चात कारागार परिसर व कार्यालय का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों के रखरखाव व मुलाकाती रजिस्टर का अवलोकन किया गया। यह भी पढ़ें- Raeb...