मुजफ्फर नगर, जुलाई 2 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में बुधवार को जिला पंचायत सभागार में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्षों और सचिवों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार 1200 मतदाताओं के मानक के आधार पर मतदेय स्थलों (पोलिंग बूथों) के सम्भाजन और पुनर्निर्धारण पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि यदि किसी विधानसभा में एक ही गांव व बिल्डिंग के दो बूथों पर 500 से कम मतदाता हैं और दोनों को मिलाकर संख्या 1000 के करीब होती है, तो उन्हें मर्ज किया जाए। आगामी पुनरीक्षण को देखते हुए एक बूथ पर अधिकतम 1000 से 1050 मतदाता ही रखे जाएं। यह भी पढ़ें- 1200 से अधिक मतदाता वाले मतदेय स्थलों का संभाजन कराया जाएगा आपत्तियों और सुझ...