मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 2 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। जिला संस्था भारत स्काउट एवं गाइड मुजफ्फरनगर की वार्षिक कार्यक्रम पत्रिका का गुरुवार को डीएम उमेश कुमार व डीआईओएस हरिकेश यादव ने विमोचन किया। इस वार्षिक पत्रिका में वर्षभर आयोजित होने वाले स्काउट एवं गाइड के प्रशिक्षण शिविरों, समाज सेवा, आपदा प्रबंधन और जनजागरूकता अभियानों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई है। इस अवसर पर जिला स्काउट कमिश्नर विजय कुमार शर्मा, जिला गाइड कमिश्नर राजेश कुमारी, सहायक गाइड कमिश्नर रेणु गर्ग, जिला कोषाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा, जिला सचिव अनिल कौशिक, संयुक्त सचिव किरण देवी, जिला संगठन कमिश्नर (स्काउट) भारत भूषण, जिला संगठन कमिश्नर (गाइड) प्रभा दहिया तथा जिला प्रशिक्षण आयुक्त ज्योति रानी सहित संस्था के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह भी प...