Muzaffarnagar News: ठेके से शराब लेकर महंगे दामों में बेचने वाला दबोचा
मुजफ्फर नगर, नवम्बर 17 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। रसूलपुर दभेड़ी चौकी पुलिस ने अवैध रूप से देशी शराब बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से महबूबा मार्का देशी शराब के 45 पव्वे बरामद किए हैं। चौकी इंचार्ज छविकांत पुलिस टीम के साथ देर रात बुढ़ाना-खतौली मार्ग पर बसी गेट के निकट गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में लोई ओढ़कर आ रहे एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। उसके पास मौजूद कट्टे से देशी शराब के 45 पव्वे बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुभाष पुत्र करतार निवासी गांव अलीपुर अटेरना के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी मंडावली स्थित देशी शराब के ठेके पर काम करता है और ठेका बंद होने के बाद शराब महंगे दामों पर बेचता था। पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.