मुजफ्फर नगर, सितम्बर 14 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। कस्बे में ठाकुर जी की पालकी यात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। यात्रा में बैंडबाजों की मधुर भक्ति धुनों के साथ आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। पालकी यात्रा का शुभारंभ नदी वाले मंदिर हरनन्देश्वर धाम से हुआ। ठाकुर जी की पालकी को श्रद्धालु भक्तिभाव के साथ लेकर नगर के मुख्य मार्गों से गुजरे। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कई स्थानों पर भगवान की आरती उतारी गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पालकी के दर्शन के लिए रास्ते में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।बैंडबाजों और भक्ति गीतों के बीच यात्रा में शामिल आकर्षक झांकियों ने भी लोगों का ध्यान खींचा। सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी तैनात रहा। नगर के मुख्य मार...