मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 2 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में देर रात पचैंडा बाइपास पर ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों व उनके दो साथियों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई, जबकि अन्य दो युवकों को उपचार चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।छपार थाना क्षेत्र के गांव दतियाना निवासी उज्जवल व निखिल गांधी कालोनी में स्थित कैफे पर नौकरी करते थे। दोनों दोस्त देर रात बाइक से सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में पचैंडा बाइपास पुल के पास उनके गांव के दो दोस्त शिवम उर्फ टिंकू व वंश सड़क पर खड़े होकर बात कर रहे थे। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: बाइक सवार दो युवकों की मौत, दो घायल दोनों दोस्त उज्जवल व निखिल बा...