मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 5 -- Muzaffarnagar News: सोमवार को जानसठ रोड पर रेलवे फाटक के समीप लाइन पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के बाद परिजनों को सूचना दी। युवक की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सोमवार की दोपहर एक बजे की है। एक युवक जानसठ रोड फाटक से रेलवे लाइन पार कर रहा था। इसी दौरान मेरठ की ओर से एक ट्रेन आ गई। ट्रेन के युवक के नजदीक पहुंची तो अचानक वह गिर गया और ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर जीआरपी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर लगी भीड़ से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। घंटों बाद मृतक की पहचान शेखपुरा निवासी सुभाष शर्मा पुत्र मनीष शर्मा के रूप में ह...