मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 3 -- Muzaffarnagar News: छपार। क्षेत्र की रोहाना चौकी क्षेत्र में शुक्रवार को काली नदी पुल के पास एक अज्ञात महिला (35 वर्ष) ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही रोहाना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। महिला की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से महिला के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...