Muzaffarnagar News: ट्रांसफार्मर चुराने का प्रयास किया
मुजफ्फर नगर, अगस्त 2 -- Muzaffarnagar News: मोरना। क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी के जंगल में ट्यूबवेल के ट्रांसफार्मर को जंगली चोरों ने चुराने का प्रयास किया। घटना को लेकर किसान ने रोष जताया। भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला नेहरू चौक निवासी अंकुश सहरावत पुत्र ओमवीर सहरावत ने जानकारी देकर बताया कि उनके खेत भोकरहेड़ी-बेलड़ा मार्ग स्थित जंगल में हैं। शनिवार सुबह जब वह अपने खेतों पर गए तो ट्यूबवेल के ट्रांसफार्मर के सामान को क्षतिग्रस्त हालत में देखा। अंकुश सहरावत ने बताया कि अज्ञात चोरों ने ट्रांसफार्मर को चुराने का प्रयास किया है। जिसके संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई थी। घटना पर किसान अंकुश सहरावत, राहुल सहरावत, वीरेन्द्र सहरावत आदि ने रोष प्रकट कर चोरों को पकड़ने की मांग पुलिस से की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.