मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 5 -- Muzaffarnagar News: क्षेत्र के गांव कुतुबपुर के जंगल में ट्यूबवेल पर रखे ट्रांसफार्मर से तेल और कॉयल चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बिजली विभाग के जेई जावेद अख्तर ने थाना छपार में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में बताया गया कि 30 सितंबर की रात्रि में गांव कुतुबपुर के जंगल में यज्ञ त्यागी के ट्यूबवेल पर लगा ट्रांसफार्मर अज्ञात चोरों ने नीचे उतार लिया और उसमें से तेल व कॉयल निकालकर मौके से फरार हो गए। सुबह जानकारी होने पर विभाग को सूचना दी गई। थाना अध्यक्ष मोहित शेरावत ने बताया की मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी, मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...