Muzaffarnagar News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
मुजफ्फर नगर, नवम्बर 27 -- Muzaffarnagar News: छपार। छपार-खामपुर रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।मृतक की पहचान शादाब पुत्र तहसीन, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी अंसारियांन मोहल्ला कस्बा चरथावल के रूप में हुई है। शादाब स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार होकर छपार-खामपुर रोड से होते हुए अपने गांव कस्बा चरथावल जा रहा था जैसे ही खामपुर रोड पर पहुंचा तो तभी सामने से आ रहे तेज गति के ट्रक ने उसे टक्कर मार दी और करीब 100 मीटर तक ट्रक चालक बाइक सवार को खींचता हुआ चला गया। सूचना मिलते ही छपार पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस द्वारा शव को जिला चिकित्सालय भिजवाया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.