Muzaffarnagar News: ट्रक का तिरपाल काटकर 68 हजार का सामान चोरी
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 16 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। गांव फुगाना में ट्रक का तिरपाल काटकर बदमाशों ने 68 हजार रुपये का बिजली का सामान चोरी कर लिया। मामले में ट्रक चालक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया है। सहारनपुर निवासी प्रवीण कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 22 सितंबर को ट्रक में बिजली का सामान लेकर गाजियाबाद से सहारनपुर जा रहा था। फुगाना गांव के पास रात करीब 9:15 बजे उसने ट्रक रोककर आराम किया। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने ट्रक का तिरपाल काटकर दो ईस्टमैन बैटरी और पीसीबी के दो बॉक्स चोरी कर लिए। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 68 हजार रुपये बताई गई है। चालक ने फुगाना थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.