Muzaffarnagar News: ट्रक और कार की भिड़ंत में दंपति गंभीर घायल
मुजफ्फर नगर, नवम्बर 16 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। फुगाना क्षेत्र में रविवार को ट्रक और कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी बुढ़ाना पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला बागपत के कस्बा बड़ौत निवासी रामऋषि अपनी पत्नी जयबीरी के साथ कार में सवार होकर खरड़ के रास्ते बड़ौत जा रहे थे। फुगाना क्षेत्र में सामने से आ रहे ट्रक से उनकी कार की टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि ट्रक के अगले दोनों पहिये निकलकर बाहर आ गए, जबकि कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर खरड़ चौकी इंचार्ज अभिषेक चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.