Muzaffarnagar News: ट्यूबवैल से ट्रांसफार्मर तेल व सामान चोरी
मुजफ्फर नगर, जुलाई 18 -- Muzaffarnagar News: छपार। गांव खुड्डा में चोरों ने टयूबवैल से ट्रासफार्मर तेल व सामान चोरी कर लिया। चोरों ने इसके अलावा भी दो अन्य ट्रासफार्मरों में चोरी का प्रयास किया। पुलिस ने किसान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। क्षेत्र के गांव खुड्डा निवासी किसान डा. राजबीर त्यागी के खेत में स्थित टयूबवैल पर रखें विधुत ट्रासफार्मर पर शुक्रवार देर रात में अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया, और एलटी लाइन के तार काटकर ट्रासफार्मर को नीचे गिराकर तेल व सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने इसके अलावा भी दो ट्रासफार्मरों में भी चोरी का प्रयास किया, परंतु सफलता नही मिल सकी। शनिवार सुबह को ही किसान को चोरी की जानकारी हुई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस ने किसान की तहरीर पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.