मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarnagar News: थाना क्षेत्र के ग्राम खोजा नगला निवासी किसान अफरोज पुत्र अमीर हसन ने अपने निजी नलकूप से चोरी की थाने में तहरीर दी है। पीड़ित किसान अफरोज ने बताया कि उसका निजी नलकूप गोपाली-खोजा नगला मार्ग पर भट्ठे के सामने स्थित है। 24 व 25 अक्टूबर की रात में अज्ञात चोरों ने नलकूप से ट्रांसफार्मर केबल कटआउट आदि कीमती सामान चोरी कर लिया, जिससे किसान को भारी नुकसान हुआ है। पीड़ित ने थाना में अज्ञात बदमाशों का खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चोरी का खुलासा करने और सामान बरामद करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...