Muzaffarnagar News: टीम ने रोनीहरजीपुर गांव का किया सर्वे
मुजफ्फर नगर, अगस्त 6 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर चरथावल क्षेत्र के गांव रोनीहरजीपुर को सोलर मॉडल विलेज बनाने के लिए नेडा विभाग के द्वारा शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। नेडा विभाग के प्रस्ताव पर भारत सरकार की टीम ने रोनीहरजीपुर पहुंच कर सर्वे किया है। टीम ने गांव का निरीक्षण करते हुए डीपीआर तैयार की है। शासन स्तर से मिलने वाली करीब एक करोड की धनराशि से रोनीहरजीपुर गांव को सोलर मॉडल विलेज बनाया जाएगा।
सोलर पैनल की स्थिति जनपद में 487 ग्राम पंचायत है। नेडा विभाग के द्वारा चरथावल के गांव रोनीहरजीपुर का सोलर मॉडल विलेज के लिए चयन करते हुए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। इस गांव में पीएम सूर्य घर योजना के तहत सबसे अधिक सोलर पैनल लगे हुए है। यहां पर ग्राम प्रधान समेत करीब 35 घरों में सोलर सिस्टम लगे हुए है। इसलिए इस गांव का चयन किया गया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.