मुजफ्फर नगर, अगस्त 20 -- Muzaffarnagar News: पुरकाजी। खंड विकास कार्यालय के प्रांगण में टीबी से ग्रस्त बच्चों को पोषण पोटली का वितरण किया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमित चौधरी ने टीबी से बचाव और उपचार को लेकर लोगों को जागरूक किया। डॉ. सुमित चौधरी ने कहा कि टीबी से बचाव के लिए नवजात शिशुओं को बीसीजी का टीका अवश्य लगवाना चाहिए। टीबी से ग्रस्त बच्चों को पौष्टिक भोजन का सेवन कर अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि खांसी या छींकते समय मुंह पर रुमाल अवश्य रखें और टीबी मरीज के संपर्क में आने पर समय से अपनी जांच कराएं। खंड विकास अधिकारी ओंकार सिंह ने कहा कि ग्राम सचिवों द्वारा टीबी से ग्रस्त बच्चों को गोद लिया गया है। सभी ग्राम सचिव अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन कर रहे हैं और गोद लिए गए बच्चों की अपने स्तर से बेहत...