मुजफ्फर नगर, सितम्बर 10 -- Muzaffarnagar News: मुज़फ्फरनगर शहर नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव कूकड़ा निवासी ललित कुमार ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि भोपा थाना क्षेत्र के गांव तिस्सा में जौली- बेहड़ा सादात मार्ग पर उसकी बियर की दुकान है। बीते रविवार की रात चोरों ने दुकान की दीवार को तोड़कर चार दिनों की बिक्री की रकम को चोरी कर लिया। सोमवार की सुबह पीड़ित को चोरी होने का पता चलने पर पुलिस को सूचना दी गयी। मौके पर पहुंचे जौली चौकी प्रभारी सुमीत चौधरी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। शीघ्र घटना का खुलासा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...