मुजफ्फर नगर, जुलाई 20 -- Muzaffarnagar News: राष्ट्रीय जैन संत आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज के शिष्य मुनि 108 अनुपम सागर जी महाराज ससंघ का रविवार को शहर के शिव चौक पर भव्य मंगल आगमन हुआ। महाराज जी का इस वर्ष का वर्षायोग (चातुर्मास) प्रेमपुरी जैन अतिथि भवन में हो रहा है, जिसे लेकर समाज में भारी उत्साह है। हजारों किलोमीटर की पदयात्रा कर वहलना जैन मंदिर से नगर में प्रवेश करने पर जैन समाज ने शिव चौक पर महाराज जी की भव्य आगवानी की। भव्य बैंड-बाजे, रंगोलियों और तोरण द्वारों से सजे रास्तों पर श्रद्धालुओं ने जगह-जगह गुरुदेव के चरण प्रक्षालन कर आरती उतारी। जैन अतिथि भवन में महाराज जी के सानिध्य में सत्यार्थ बोध विशुद्ध देशना कक्ष का उद्घाटन हुआ। यह भी पढ़ें- लखनऊ में उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के वर्षायोग की भव्य स्थापना समारोह में प...