Muzaffarnagar News: जूनियर इंजिनियर से मारपीट के मामले में प्रधान पति भेजा जेल
मुजफ्फर नगर, जुलाई 20 -- Muzaffarnagar News: ग्राम पुरबालियान में शनिवार को विद्युत विभाग के जेई और ग्राम प्रधान पति के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने प्रधान पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के दो पुत्रों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। शनिवार को विद्युत विभाग के जेई मोहर सिंह बकाया विद्युत बिल जमा कराने के लिए ग्राम प्रधान बल्लो के घर पहुंचे थे।इसी दौरान जेई और प्रधान पति शौकत अली के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।आरोप है कि कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई,जिसमें जेई घायल हो गए।पुलिस ने घायल जेई को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था।मामले में विद्युत विभाग की ओर से शौकत अली तथा उसके दो पुत्रों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई थी। घटना के बाद भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.