Muzaffarnagar News: जुमे की नमाज को लेकर मीरापुर में अलर्ट
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 11 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। जुमे की नमाज को लेकर शुक्रवार को मीरापुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर रही। क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी मस्जिदों पर भारी पुलिसबल नमाज के दौरान तैनात रहा। सुरक्षा व्यवस्था पर निगरानी बनाए रखी,नमाज के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। सहारनपुर मस्जिद प्रकरण के चलते जुमे की नमाज को लेकर सुबह से ही पुलिस अलर्ट थी। इंस्पेक्टर राजीव कुमार शर्मा ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि यदि उन्हें किसी व्यक्ति की कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आती है या कोई व्यक्ति शांति व्यवस्था को बिगाड़ कर माहौल खराब करने का प्रयास करता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। यह भी पढ़ें- देवबंद में अमन-ओ-अमान के साथ हुई जुमा की नमाज अदा यह भी पढ़ें- Shamli News:...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.