Muzaffarnagar News: जीडी गोयनका में मना विजयदशमी पर्व, रामायण पात्रों का हुआ जीवंत मंचन
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 19 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर । जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में नवरात्रि एवं विजयदशमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया। विद्यालय परिसर भक्तिमय और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रामायण के विभिन्न प्रसंगों का जीवंत मंचन कर भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित रामायण के विभिन्न प्रसंगों का मंचन रहा। विद्यार्थियों ने अपने अभिनय के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, माता सीता के त्याग, लक्ष्मण की निष्ठा और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया। इसके साथ ही पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुत मनमोहक डांडिया नृत्य ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: धूमधाम स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.