Muzaffarnagar News: जीओ गीता पाठ परिवार के सदस्य सम्मानित
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 2 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित तुलसी नगर कॉलोनी में आचार्य सीताराम शर्मा और वरिष्ठ समाजसेवी देवराज पंवार ने श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता पाठ परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया। इस दौरान सदस्यों को पटका पहनाकर, माल्यार्पण कर और श्रीमद्भागवत गीता की प्रति भेंट की गई। कार्यक्रम में भगवताचार्य पंडित होतीलाल शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।देवराज पंवार ने नगर में साप्ताहिक और एकादशी पर नि:शुल्क गीतापाठ के माध्यम से जन कल्याण के लिए परिवार के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बाल संस्कार केंद्र शुरू कर बच्चों को सुसंस्कारित करने के सार्थक प्रयासों की भी प्रशंसा की और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर आचार्य कुल, गीता पाठ परिवार के सदस्य और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.